{"_id":"6703f04ae5dbf8f4a00c929a","slug":"cisf-jawan-duped-swindled-lakhs-in-the-name-of-getting-job-for-his-sister-and-aunt-in-gpm-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: सीआईएसएफ के जवान के साथ ठगी, बहन और चाची को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: सीआईएसएफ के जवान के साथ ठगी, बहन और चाची को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Mon, 07 Oct 2024 07:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:59 PM IST
सार
जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक अलग ही ठगी का मामला सामने आया है जिसमें एक सीआईएसएफ के जवान ठगी का अपराध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक अलग ही ठगी का मामला सामने आया है जिसमें एक सीआईएसएफ के जवान ठगी का अपराध दर्ज कराया है। सीआईएसएफ की सुरक्षा बल की यूनिट का यह जवान पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पतगंवा का निवासी बलराम सिंह राठौर है जो वर्तमान में दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन में जी डी आरक्षक के पद पर पदस्थ है।।जिसे एक महिला ने झांसे में लेकर जवान की बहन और चाची की रेलवे ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की है।।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल पेंड्रा थानाक्षेत्र के पतगवा गांव में रहने वाले बलराम सिंह राठौर वर्तमान में दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन में जी डी आरक्षक के पद पर पदस्थ है।। पीडित बलराम सिंह राठौर ने पेंड्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक महिला से अप्रैल 2020 में मिला था तब उसने खुद को टीटीई बताकर बात शुरू की। आरोपी महिला ने शुरुआत से ही अपनी पहचान बदलकर सीआईएसएफ जवान से बातचीत की और जब सरोज ने जब बलराम का विश्वास जीत लिया तब उसकी बहन तोषवती राठौर और चाची सरोज राठौर को रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम से अलग अलग किस्तों में ऑनलाइन और नगद कुल 2,50,000 रु की ट्रांजेक्शन कराकर धोखाधड़ी की पर जब नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा गया तो बलराम पर उल्टा फंसा देने का दबाव देने लगी और पैसों की मांग करने लगी।
विज्ञापन
तब बलराम और उसके परिवार को महिला द्वारा ठगी का संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी जहां उन्हें पता चला कि इससे पूर्व भी आरोपियां सरोज के ऊपर रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम से ठगी के चलते वर्ष 2017 में थाना पेण्ड्रा में अपराध कमांक 61/2017 धारा 420 एवं अपराध क्रमांक 156/24 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फिलहाल मामले में थाना पेंड्रा में ठगी की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन