फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CG election 2023 Congress candidate KK Dhruv filed nomination

CG election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने दाखिल किया नामांकन, महंत बोले- अबकी बार 75 पार का लक्ष्य

Fri, 27 Oct 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

कांग्रेस से मरवाही प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव ने आज विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कोरबा सांसद की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
CG election 2023 Congress candidate KK Dhruv filed nomination
कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से मरवाही प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव ने आज विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कोरबा सांसद की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम वासुदेव भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अबकी बार 75 पर का नारा लेकर निकाली है, पेंड्रा में मरवाही प्रत्याशी केके ध्रुव का नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस से बागी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं को मनाने का सिलसिला जारी है, सभी कांग्रेस के सिपाही एक साथ बैठेंगे कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। हमारा नारा अब तक 75 पर का है फिर भी दो नवंबर नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगा कि कांग्रेस पार्टी कितने सीटों पर चुनाव जीत कर आएगी। 

विज्ञापन

 

वहीं कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक और कांग्रेस नेताओं से चुनावी समीकरण बिगड़ने के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं होती हैं पर सभी भाइयों को मनाने का सिलसिला लगातार जारी है। हमारे प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और राहुल गांधी की मौजूदगी में भी उन्हें समझ कर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मरवाही में कांग्रेस से बगावत कर जेसीसीजे में शामिल होने वाले सरपंचों और पूर्व प्रत्याशी के संदर्भ में कहा कि यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील रहा है पर उन सभी को भी मानने का सिलसिला लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed