GPM: जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को चिकन बांटने का मामला, तीन लोगों को पुलिस ने हिरसत में लिया
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को चिकन चावल बांटने के मामले में कार्रवाई हुई है। तीनों आरोपी होम्योपैथी डॉक्टर ओवैस खान, सरवर खान एवं शहाबुद्दीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।
विस्तार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को समुदाय के लोगों द्वारा चिकन चावल बांटने के मामले में कार्रवाई हुई है। मामले में तीनों आरोपी होम्योपैथी डॉक्टर ओवैस खान, सरवर खान एवं शहाबुद्दीन को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया और बीएनएस की धारा 170, 126, 135 -2 के तहत कार्यवाही की है। मामले में प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ भाजपा ने मुखर होकर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर अब पुलिस प्रशासन की कार्यवाही देखने को मिली है।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन मांस मदिरा निषेध के विरुद्ध जाकर शासकीय संस्थान जिला चिकित्सालय में बिना सक्षम अधिकारियों की अनुमति के दिन दहाड़े मांसाहार वितरण का मामला सामने आया था मामले में धर्म विशेष के कुछ लोगों पर आरोप लगा था कि वे लोग निजी वाहन में मांसाहार के साथ चावल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजो एवं उनके परिजनों को मांसाहार का वितरण किया, स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला चिकित्सालय में मांसाहार वितरण की जानकारी जैसे मरीजों को लगी उनके परिजनों ने मांसाहार बांटते वीडियो बना लिया, एवं कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज की इसके बाद वे लोग वहां से चलते बने।
जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से करने की बात की उनका कहना था कि जिला चिकित्सालय के अंदर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार के भोज्य पदार्थों का वितरण मरीजों को नहीं हो सकता इस मामले में भोजन बांटने वालों ने इस शासकीय गाइडलाइन का पूरी तरह उल्लंघन किया है इसलिए इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की जा रही है।
वहीं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं सावन के महीने में जिला चिकित्सालय में मांसाहार वितरण की जानकारी जैसे ही भाजपा के संगठन को लगी संगठन तुरंत ही एक्टिव हो गया और संगठन के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सभी गौरेला थाने पहुंचा जहां पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की गई उनका कहना है कि धर्म विशेष के लोग किसी गुप्त एजेंडे के तहत इस तरह का कृति कर रहे हैं, न तो उन्हें राष्ट्रीय पर्व का ख्याल है न ही सावन के महीने में मांसाहार वितरण का ख्याल इस तरह का कृत्य सनातन संस्कृति के भी पूरी तरह खिलाफ है , मामले पर 2 दो शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया और पूरे मामले पर BNS की धारा 170 ,126, 135-2 के तहत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है। साथी पूरे मामले पर प्रशासन भी सक्रिय हुआ है एवं पोल्ट्री फार्म संचालक के सभी पोल्ट्री फार्मो की वैधता के साथ जिस जगह पर यह भोजन बना था उसकी हाइजीन की भी जांच की जा रही है।