फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   carcass of a cattle found soaked in blood in Pendra

शिकार या...: पेंड्रा में खून से लथपथ मिला मवेशी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप; लोगों में इस बात का डर

Tue, 11 Mar 2025 11:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 11:06 AM IST
सार

पेंड्रा में जंगली जानवर ने मवेशी को शिकार बनाया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
carcass of a cattle found soaked in blood in Pendra
ग्रामीणों में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के पीपलामार गांव में ग्रामीणों के द्वारा खून में लथपथ एक मवेशी का शव देखा गया। मवेशी के शरीर में किसी बड़े अज्ञात जानवर के शिकार के निशान भी मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर ने मवेशी को शिकार बनाया है। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मरवाही वन मंडल के पेंड्रा परिक्षेत्र स्थित पीपलामार गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के ही रहने वाले चन्द्रभान सिंह के बाड़ी में एक मवेशी का खून में लथपथ शव मिला।
विज्ञापन


शव में किसी अज्ञात जंगली जानवर के द्वारा शिकार किये जाने का निशान मिला है। पर वह अज्ञात जानवर कौन सा है। यह स्पष्ट नहीं है। वहीं मृत मवेशी के शरीर में कई बड़े जख्म भी देखने को मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर के द्वारा मवेशी को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों की मानें तो रात में जरूर ग्रामीणों के द्वारा कुत्तो के तेज-तेज भौंकने की आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। साथ ही घटना स्थल के आसपास से कुछ ऐसे निशान भी वन विभाग को मिले हैं। जिसमें किसी जानवर के पंजों के नाखून के निशान भी मिले। फिलहाल, वन विभाग सभी निशानों के सैंपल लेकर जंगली जानवर की पहचान करने की बात कह रहा है


साथ ही गांव में मुनादी और कैमरे लगाकर भी जानवर की शिनाख्त करने की बात कही है। फिलहाल गांव में इस तरह से मवेशी के शिकार किये जाने से ग्रामीण काफी दहशत में है। उन्हें खुद के साथ उनके मवेशियों की भी चिंता सता रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed