फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Befriended 15 days ago then Harassment friend both accused arrested in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: 15 दिन पहले हुई दोस्ती, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 May 2024 06:33 PM IST
सार

नाबालिग को बहलाफुसला कर प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
Befriended 15 days ago then Harassment friend both accused arrested in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 दिन पहले सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग को बहलाफुसला कर प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी भाग खड़े हुए शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है जहां पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गाव का रहने वाला युवक विवेक पोर्ते ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग को 15 दिन पहले फ्रेंड बनाया और उसके बाद उसे लगातार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लगभग 15 दिन पुरानी दोस्ती पर युवक के झांसे में नाबालिक आ गई और आरोपी विवेक पोर्ते के साथ मोटर साइकिल में घूमने के लिए तैयार हो गई। विवेक पोर्ते का दूसरा साथी देवन सिंह आयाम भी मोटरसाइकिल में सवार हो गया और पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के पेण्ड्रा मरवाही मुख्यमार्ग पर स्थित कोदवाही गांव में सूने पोल्ट्री फार्म में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 

बेहोशी ती हालत में आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बच्ची को जब होश आया तब उसने शोर मचाया आस पास के ग्रामीण वहां पहुचे और पीड़िता को  पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाला। मामले की सूचना परिजनों को मिलने पर परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed