फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bees attacked two elderly people Sundar Singh died Raghunandan saved his life by running away in Gaurela Pendr

Gaurela Pendra Marwahi: दो बुजुर्गों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, सुंदर सिंह की मौत, रघुनंदन ने भागकर बचाई जान

Sat, 05 Oct 2024 02:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बांध में नहाने गए दो बुजुर्गों पर मधुमक्खियों के हमले से एक कि मौत हो गई है तो दूसरे ने वहां से भाग कर अपनी जान बचा ली है।

विज्ञापन
Bees attacked two elderly people Sundar Singh died Raghunandan saved his life by running away in Gaurela Pendr
मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में बांध में नहाने गए दो बुजुर्गों पर मधुमक्खियों के हमले से एक कि मौत हो गई है तो दूसरे ने वहां से भाग कर अपनी जान बचा ली है। मामला मरवाही के दूरस्थ वनांचल ग्राम उसाड़ के खुद्दी टोला का हैं जहा पर रहबे वाले दो बुजुर्ग सुंदर सिंह और रघु नंदन सिंह गांव के पास स्थित संगम बांध में नहाने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक उनपर एक पेड़ में छाता बनाए मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया दोनों कुछ समझ पाते कि मधुमखियों ने काटना शुरू कर दिया जिससे वे दोनो मधुमक्खी से बचने इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन


बुजुर्ग सुंदर सिंह का साथी रघुनंदन तो वहां से भागने में कामयाब हो गया जबकि सुंदर सिंह मधुमखियों से बचने के लिए झाड़ियों के बीच में घुस गया। हालांकि यह फैसला उंसके लिए गकत साबित हुआ और लगातार मधुमक्खियों के काटने अत्यधिक काटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जब सुंदर का साथी मामले की जानकारी गांव में सुंदर के परिजनों और अन्य ग्रामीणो को दी जिसके बाद सभी मौके पर पहचकर काफी मशक्कत के बाद मृतक बुजुर्ग को झाड़ियों के बीच से खोजा गया हालांकि बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी,जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुचकर ग्रामीणों की मदद से शव को झाड़ियो के बीच से बरामद कर लिया है।और शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए भेज कर मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed