फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Attempt to kill by mixing poison in food in Korba

GPM News: खाने में जहर मिलाकर जान लेने की कोशिश, नौ लोगों की बिगड़ी तबियत; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 02 Oct 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Oct 2024 11:07 AM IST
सार

पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। यहां पति ने पत्नी से झगड़े के बाद रसोई में बन रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद वह खाना खाने से कुल नौ लोगों की तबियत खराब हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Attempt to kill by mixing poison in food in Korba
GPM News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र में घर में खाने में जहर मिलाकर परिवार के लोगों की जान लेने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खाना खाने के बाद सभी की तबियत खराब होने पर सभी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद सभी को जीपीएम के दो शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में 9 साल के बच्चे के साथ कुल नौ लोगों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थानाक्षेत्र के पत्थर फोड़ गांव का है। जहां पर कल देर शाम लाल अहिबरन सिंह के घर भोजन की तैयारी चल रही थी। घर में रोज की तरह सुमित्रा भी खाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पेंड्रा के लालती गांव में रहने वाला उसका पति पहलवान सिंह वहां पहुंचा और सीधे रसोई में आ गया। जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुमित्रा पति से नाराज होकर वहां से चली गई। कुछ देर पहलवान रसोई के अंदर रुका और उसके बाद वहां से निकल कर चला गया।
विज्ञापन


पति पहलवान के रसोई से निकलने के बाद सुमित्रा फिर से रसोई में गई तो उसे कुछ बदबू भी महसूस हुई। पर उसने इसे हल्के में लेते हुए खाना बनाया और उंसके बाद घर के सभी लोग खाना खा लिया। जिसके बाद अचानक सभी की तबियत खराब होने लगी और एक के बाद एक करके सभी को उल्टी आना चक्कर आना शुरू हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा सभी को आनन-फानन में पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी हायर सेंटर जीपीएम के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हालांकि यहां पर मौजूद डॉक्टरो ने तत्काल सभी का इलाज शुरू कर दिया है और 4 मरीजों को जिला अस्पताल में तो 5 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू करवा दिया है। फिलहाल डॉक्टरो की मानें तो अभी सभी की हालात खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed