फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Army jawan accused of Harassment victim forced to live in accused house after refusing to marry in GPM

GPM: सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर आरोपी के घर में जबरन रह रही पीड़िता, गर्भपात भी कराया

Mon, 27 May 2024 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 May 2024 07:04 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पेण्ड्रा के झाबर गाव के रहने वाले सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किये जाने का अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Army jawan accused of Harassment victim forced to live in accused house after refusing to marry in GPM
सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पेण्ड्रा के झाबर गाव के रहने वाले सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किये जाने का अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पीड़िता के साथ आरोपी सेना के जवान के द्वारा शादी करने के लिए स्टाम्प में लिखापढ़ी किये जाने के बाद भी शादी नहीं करने के चलते पीड़िता आरोपी के घर में जबरिया घुसकर रह रही थी। जिसके कारण पीड़िता के खिलाफ भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है फिलहाल पुलिस दोनों मामले में अपराध दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने पेण्ड्रा के झाबर गांव में रहने वाले और वर्तमान में  महाराष्ट्र के पुणे में फौज में पदस्थ जवान वीरभद्र सिंह पर शादी का झांसा देकर 3 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़िता 5 मई से आरोपी जवान के झाबर गांव स्थित घर में डेरा जमा ली है।पीड़िता की माने तो वीरभद्र सिंह के साथ उसका 2020 से संबंध है वो लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता और जल्द शादी करने का भी बात करता था पीड़िता का कहना है कि वीरभद्र सिंह पेन्द्रों के द्वारा एक बार उसका गर्भपात भी कराया गया था जिसके बारे में वीरभद्र के मां-बाप को पूरी जानकारी थी। 

विज्ञापन

 

इसी बीच उसके माता पिता मुझे अपने घर लाना ले जाना और मेरे घर भी आना-जाना करते थे। और इन्हीं के कहने पर मैं गर्भपात कराने के लिए तैयार हुई, तब वीरभद्र के मां बाप मुझे समाज और पंचायत के बड़े बुजुर्गों के बैठक में शादी करने के लिए 6 माह की समय माग की गई और बकायदा इसके लिए 100 रु के स्टाम्प पेपर 26 मार्च 2023 को नोटरी कराकर दिया गया था। जिसके बाद स्टाम्प में हुई लिखा पढ़ी का समय पूरा होने पर पीड़िता के माँ बाप उनके घर आये तो उनके घर वाले पहचानने से ही इंकार कर दिये और तो और दोनो की शादी करने से भी इकार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़िता पिछले 5 मई से मामले में दोषी वीरभद्र सिंह पेन्द्रों के घर मे रह रही थी। जिसके बाद वीरभद्र के पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की एक युवती उनके घर मे जबरिया घुसकर राह रही है और उनके बेटे से शादी करने का दवाब बना रही है जिसके बाद पुलिस भी लगातार दोनो पक्ष का काउंसलिग भी कराया पर जब बात नही बनी तो दोनो पक्षो की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed