फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   ACB arrested two revenue inspectors taking bribe in Gaurela team had arrived after receiving complaint in GPM

GPM: गौरेला में एसीबी ने दो राजस्व निरीक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, शिकायत मिलने पर पहुंची थी टीम

Tue, 15 Apr 2025 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

गौरेला के राजस्व निरीक्षण कार्यालय में एसीबी ने दो राजस्व निरीक्षकों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने दबिश दी है।

विज्ञापन
ACB arrested two revenue inspectors taking bribe in Gaurela team had arrived after receiving complaint in GPM
रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के राजस्व निरीक्षण कार्यालय में एसीबी ने दो राजस्व निरीक्षकों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने दबिश दी है। एसीबी की टीम ने संतोष कुमार चंद्रसेन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं घनश्याम भारद्वाज रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। बिलासपुर से 11 सदस्यीय एसीबी टीम पहुंची थी। 

विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में आज एसीबी की टीम ने दबिश दी, जहां पर जमीन संबंधित मामले में रिश्वत लेने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने दबिश देकर एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा राजस्व निरीक्षक मौका पाकर फरार हो गया है। फिलहाल एसीबी की टीम राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पकड़े गए राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है जबकि दूसरे भागे हुए राजस्व निरीक्षक की पता साजी भी कर रही है।
विज्ञापन


गौरेला में आज सुबह राजस्व निरीक्षक कार्यालय में एसीबी बिलासपुर की 11 सदस्यीय टीम ने दबिश दी जहा पर गौरेला के सारबहरा इलाके के राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और गौरेला मेढूका के राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने आंदुल गांव निवासी रंजीत सिंह राठौर के जमीन संबंधित मामले को लेकर उससे रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले को साक्ष्य के साथ बिलासपुर एसीबी की टीम से संपर्क किया जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से एसीबी की टीम ने गौरेला के राजस्व निरीक्षक कार्यालय में दबिश देकर सारबहरा इलाके के राजस्व निरीक्षण संतोष कुमार चन्द्रसेन को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है जबकि गौरेला मेढूका के राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज एसीबी की टीम के सामने ही मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन्होंने एक जमीन के मामले में पीड़ित रंजीत कुमार राठौर से 50000 पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। फिलहाल गौरेला के राजस्व कार्यालय में संतोष कुमार चन्द्रसेन और पीड़ित की मौजूदगी में एसीबी की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed