{"_id":"67075bd8d69df34daa069368","slug":"a-tanker-full-of-hydrochloric-acid-overturned-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM Accident: हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, जहरीला धुआं फैला, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM Accident: हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा, जहरीला धुआं फैला, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Oct 2024 10:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:15 AM IST
सार
पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है।
विज्ञापन
हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे आसपास एसिड का गैस फैल रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पेंड्रा पुलिस की टीम पहुच गई है। वहीं, टैंकर पलटने के बाद से टैंकर के चालक परिचालक मौके से फरार हो गए है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर आज तड़के हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। जानकारी के अनुसार, यह टैंकर झारखंड के रहला से चलकर मध्यप्रदेश के इंदौर जाने को निकाला था और पेंड्रा के पास दुर्गा पुजा के पंडाल लगे होने के कारण सही रास्ता समझ नहीं आने के चलते टैंकर चालक टैंकर को पेंड्रा से नवागांव जाने वाले सड़क पर ले गया। टेंकर की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क के मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है। वही पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले टैंकर में मौजूद चालक परिचालक फरार हो गए है। फिलहाल टैंकर में मोजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव जारी है, जो आसपास के गड्ढे में भर गया है।
विज्ञापन