{"_id":"68898600ab8b193bad001f5a","slug":"a-herd-of-elephants-destroyed-the-crops-of-farmers-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों की फसलें की बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों की फसलें की बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट
Wed, 30 Jul 2025 08:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:10 AM IST
सार
एक बार फिर चार हाथियो का दल मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में उत्पात मचाने के बाद गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन में पहुच गया है। जहां पर यह 4 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर चार हाथियो का दल मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में उत्पात मचाने के बाद गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन में पहुच गया है। जहां पर यह 4 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजरे बनाकर रखा हुआ है। ग्रामीणों को हाथी की मौजुदगी वाले जगहों पर जाने से रोक रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की सीमा पर मरवाही वन मंडल क्षेत्र से बीते डेढ़ माह पहले अनुपपुर जिले में प्रवेश किया 4 हाथियो का दल फिर से वापस आ गया है। लगभग 45 दिनों बाद अनुपपुर जिले के उमरिया गांव होते हुए गुजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल क्षेत्र के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिवनी वन बीट एवं ग्राम पंचायत मालाडाड के दैईगवा गांव से लगे पलाश के प्लाट में पहुंचकर हाथी ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अकेलेपन से हारा 25 साल का CA: सुसाइड नोट में लिखा, मौत जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा; मरने का तरीका कंपा देगा रूह
विज्ञापन
हाथियों के द्वारा देर रात तक ग्रामीणों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद किया गया। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को आगे बढ़ता रहा। वहीं, वन अमला लगातार हाथियो की निगरानी में लगा हुआ है और ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से रोक रहा है।