फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Lightning Kills Baiga Couple in Kabirdham Children Escape Unharmed

CG: आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत; बच्चे पड़ोसी के घर होने से बाल-बाल बचे

Sun, 23 Aug 2026 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 11:57 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के ढपनीपानी इलाके में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती मंगल सिंह (46) और बिरस्पतिया बाई (43) की मौत हो गई। घटना के समय उनके बच्चे पड़ोसी के घर पर थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Lightning Kills Baiga Couple in Kabirdham Children Escape Unharmed
आकाशीय बिजली का कहर बैगा दंपति की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के दूरस्थ वनांचल इलाके ढपनीपानी में शनिवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कटरा गांव से दूर जंगल में नदी के पास घर बनाकर रहने वाले मंगल सिंह पिता माधो (46) और उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (43) अपने घर पर मौजूद थे। बिरस्पतिया बाई घर के अंदर खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं, जबकि मंगल सिंह पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और जोरदार आकाशीय बिजली उनके घर के आसपास गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया
बताया गया कि दंपती के बच्चे घटना के समय घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी के घर में थे, जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। परिजनों और ग्रामीणों की नजर जब मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई पर पड़ी तो तत्काल दोनों को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत की घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दमोह में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में जा गिरा मासूम; मौत से मचा हड़कंप

वहीं, मामले में एसडीपीओ मरवाही अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed