फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Good news for those going to Goa from Chhattisgarh: Goa special train will run from Bilaspur see schedule here

छत्तीसगढ़ से गोवा जाने वालों के लिए खुशखबरी: बिलासपुर से चलेगी गोवा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

Fri, 12 Dec 2025 03:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Dec 2025 03:42 PM IST
सार

रेलवे ने बिलासपुर–मडगांव रूट पर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 20 दिसंबर से शुरू होकर कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Good news for those going to Goa from Chhattisgarh: Goa special train will run from Bilaspur see schedule here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने बिलासपुर–मडगांव रूट पर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 20 दिसंबर से शुरू होकर कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, जिससे छुट्टियों में गोवा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बिलासपुर से मडगांव के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 08241 को 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 3 जनवरी और 10 जनवरी को हर शनिवार को चलाया जाएगा। वहीं वापसी यात्रा के लिए मडगांव से ट्रेन संख्या 08242 को 22 और 29 दिसंबर, तथा 5 और 12 जनवरी को सोमवार के दिन रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया और नागपुर स्टेशनों में निर्धारित किया गया है, जिससे मध्य भारत के यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन


शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं-
  • 1 एसएलआरडी कोच
  • 3 सामान्य कोच
  • 2 स्लीपर कोच
  • 2 एसी–III इकोनॉमी
  • 8 एसी–III
  • 1 एसी–II कोच
  • 1 जनरेटर कार शामिल है।

इस कोच संरचना को देखते हुए रेलवे का लक्ष्य अधिकतम यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed