{"_id":"63f8a0c1c81a3025340175a3","slug":"good-news-for-cg-students-hostel-will-be-built-in-kota-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी: कोटा में बनेगा हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए खुशखबरी: कोटा में बनेगा हॉस्टल
Fri, 24 Feb 2023 05:04 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के कोटा, उदयपुर और जयपर समेत कई शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों को लेकर बड़ी घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को को पत्र लिखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के कोटा, उदयपुर और जयपर समेत कई शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि कोटा में हमारी सरकार छात्रावास बनाना चाहती है। इसके लिए हमें निःशुल्क प्लॉट दे दीजिए, जो कोचिंग संस्थाओं से ज्यादा दूर न हो।
विज्ञापन
राजस्थान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के छात्र छात्राओं के हित में मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel की विशेष पहल
विज्ञापन विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 से राजस्थान के कोटा में छात्रावास निर्माण के लिए भू-आवंटन की मांग की है। pic.twitter.com/3yYMRYNnDM— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 24, 2023
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान के कोटा में हमारे बहुत से बच्चे कोचिंग के लिए जाते हैं। राजस्थान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के छात्र छात्राओं के हित में मुख्यमंत्री की विशेष पहल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री से राजस्थान के कोटा में छात्रावास निर्माण के लिए भू-आवंटन की मांग की है।