{"_id":"694d499310623e4c0a0a5799","slug":"good-governance-day-was-organized-in-bhatgaon-nagar-panchayat-on-the-birth-anniversary-of-former-pm-atal-biha-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर: नगर पंचायत भटगांव में पूर्व पीएम अटलजी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन, सीएम साय हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर: नगर पंचायत भटगांव में पूर्व पीएम अटलजी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन, सीएम साय हुए शामिल
Thu, 25 Dec 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के 115 निकायों में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर अटल परिसर का लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे।
विज्ञापन
सुशासन दिवस का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के 115 निकायों में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव पर अटल परिसर का लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे। जिन्होंने प्रदेश के 115 अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगाँव में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर 'सुशासन दिवस' का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ। यह लोकार्पण समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि "अटल परिसर" न केवल एक परिसर है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी और सेवाभावी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यहाँ नागरिकों को सभी प्रकार की पंचायती सेवाएँ सुविधाजनक तरीके से एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। जो सुशासन के हमारे संकल्प को दर्शाता है। सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अटल जी के जीवन दर्शन, कविताओं एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री साय के कर-कमलों द्वारा ऑनलाइन छत्तीसगढ़ के कुल 115 नगर पंचायत , नगर पालिकाओं में अटल परिसर का फीता काटकर औपचारिक लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
जरही के कार्यक्रम से पार्षदों ने किया किनारा
प्रदेश के 115 अटल परिसर लोकार्पण के कार्यक्रम के मध्य नजर नगर पंचायत जरही में भी अटल परिसर में मूर्ति का अनावरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा यह आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया और कहा गया कि नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा उन्हें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। जबकि हम लोग उस निकाय के जनप्रतिनिधि है। जिन्हें आमंत्रण पत्र देकर खाना पूर्ति की गई है। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा फ़ोन तक करके आमंत्रित नही किया गया। जिसके कारण हम लोगों के द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन