फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Golden opportunity to prepare for competitive exams: Free coaching in Raipur, know the last date to apply

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा मौका: रायपुर में निःशुल्क कोचिंग, जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि

Thu, 15 Jan 2026 05:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

रायपुर जिला मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में बैंकिंग, रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से आयोजित परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
Golden opportunity to prepare for competitive exams: Free coaching in Raipur, know the last date to apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर जिला मुख्यालय स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में बैंकिंग, रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से आयोजित परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह सुविधा राजीव युवा उत्थान योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 30 सीटें अनुसूचित जाति, 50 अनुसूचित जनजाति और 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगी। चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ ₹1000 प्रतिमाह शिष्यवृत्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि अलग से घोषित की जाएगी। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा। पात्रता की शर्तों के अनुसार आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है और उसके पास संबंधित वर्ग का वैध जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना विज्ञापन प्रकाशन वर्ष की 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। साथ ही संबंधित परीक्षाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। शासकीय सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अभ्यर्थी या उसके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 थी, जिसे बढ़ाकर अब 22 जनवरी 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर (पुराना कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति विकास/डॉ. अंबेडकर छात्रावास भवन) अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्टर परिसर रायपुर, कक्ष क्रमांक-40 में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed