फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Golden job opportunity for 8th pass girls apply till 10 August in Raipur CG

8वीं पास युवतियों के लिए जॉब का सुनहरा मौका: ट्रेनिंग के बाद मिलेगी शानदार नौकरी, 10 अगस्त तक करें अप्लाई

Fri, 04 Aug 2023 07:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Aug 2023 07:30 PM IST
सार

रायपुर जिले के 8वीं पास युवती-महिलाओं को नौकरी मिलने का सुनहरा चांस है। इसके लिए उन्हें सबसे पहले प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिल सकती है। दरअसल, सिविंग मशीन ऑपरेटर के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Golden job opportunity for 8th pass girls apply till  10 August in Raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर जिले के 8वीं पास युवती-महिलाओं को नौकरी मिलने का सुनहरा चांस है। इसके लिए उन्हें सबसे पहले प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिल सकती है। दरअसल, सिविंग मशीन ऑपरेटर के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक युवतियां-महिलाएं 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये है योग्यता
जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिविंग मशीन ऑपरेटर व्यवसाय में निशुल्क आवासीय कौशल के लिए 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्र 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। इसके लिए महिला युवती को न्यूनतम 8 वीं पास होना चाहिए। वहीं जिन्हें बेरोजगारी भत्ता का लाभ मिल रहा है, उन्हें  प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


 50 दिन की ट्रेनिंग
जिले के इच्छुक युवतियों-महिलाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग और रोजगार के लिए अवसर दिया जाएगा। यह निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण लगभग 50 दिन का होगा। इस प्रशिक्षण के लिए संचालक शाही एक्सपोर्ट लिमिटेड नारायणी मंगलभवन रामनगर कोटा या जिला कौशल विकास प्राधिकरण कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 10 में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  70001-49893  73098-95235 नंबर  पर संपर्क कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed