{"_id":"676d659ecab79451a0036309","slug":"girl-student-was-cheated-of-by-threatening-to-implicate-her-in-drug-smuggling-and-send-her-to-jail-in-bilaspu-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ड्रग्स तस्करी में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर छात्रा से ठगे 10 लाख, वीडियो कॉल पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ड्रग्स तस्करी में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर छात्रा से ठगे 10 लाख, वीडियो कॉल पर की बात
Thu, 26 Dec 2024 07:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:48 PM IST
सार
ठगों ने छात्रा के मोबाइल पर गिरफ्तारी और जांच के फर्जी दस्तावेज भी भेज दिए और उससे वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही उसके साथ हुए बातचीत व जांच की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर ड्रग्स तस्करी में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर छात्रा से जलसाज ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। वहीं, छात्रा ने अपने रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर ठगों के खाते में जमा किया है। फिलहाल इसकी शिकायत पर रेंज साइबर थाने में अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर में रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने छात्रा को बताया कि उनके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेने हुआ है। साथ ही उनके आधार कार्ड का उपयोग करके कुछ ड्रग्स की तस्करी करने वाले पकड़े गए हैं। जालसाजों ने उससे कहा कि सीबीआई ईडी और अन्य केंद्रीय संस्थान इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस बात पर छात्रा डर गई। वहीं, ठगों ने छात्रा के मोबाइल पर गिरफ्तारी और जांच के फर्जी दस्तावेज भी भेज दिए और उससे वीडियो कॉल पर बात की। साथ ही उसके साथ हुए बातचीत व जांच की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही। छात्रा के डर का फायदा उठाते हुए ठगों ने उनके बैंक डिटेल की जानकारी ले ली और जांच के नाम पर उनसे रुपये की मांग की। डरी सहमी छात्रा ने उनके बताये अलग अलग खातों मे रुपये भी भेज दिए।
विज्ञापन
छात्रा अपने परिचित और परिवार वालों से उधार की रकम लेकर ने उनके खातो मे भेज दी थी। उसके बावजूद ठगों ने उनसे और रुपये की मांग की। इस पर छात्रा ने अपने परचितों से बात की, तब उनसे उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद ठगों को रुपये देने से मना कर पूरे मामले की शिकायत शिकायत रेंज साइबर थाने में की है। फिलहाल मामले मे पुलिस जांच की जा रही है।