फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl student going to appear for exam died after being hit by tractor in Janjgir Champa

Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, परिजन बोले- रेत का खनन है हादसे का कारण

Sat, 17 Feb 2024 06:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के परिजनों ने रेत माफियाओं के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।
 

विज्ञापन
Girl student going to appear for exam died after being hit by tractor in Janjgir Champa
ट्रैक्टर जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइिकल सवार छात्रा कुमारी चंचल केवट को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। हादसे में घायल छात्रा को पामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, चंचल केवट निवासी देवराघाट गांव से थोड़ी दूर तनौद गांव में कक्षा नौ में पढ़ती थी। रोजाना की तरह शनिवार को वह परीक्षा देने के लिए साइकिल से स्कूल जा रही थी। कमरीद गांव पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरी। हादसे में चंचल को गंभीर चोट लग गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चंचल को इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्रा चंचल को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर मृतका चंचल केवट के परिजनों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेत घाट से अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा, जिससे दिन-रात तेज रफ्तार से बड़ी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यही वजह है कि दुर्घटना हुई। शिकायत करने के बाद भी जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के द्वारा उचित कार्रवाई समय पर नहीं किया जा रही है, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed