फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl student died of malaria in Gariaband

इलाज में मुसीबत बनी बाढ़ : जरंडी गांव में मलेरिया से छात्रा की मौत, दो दिन बाद पहुंच सके अधिकारी

Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

जरंडी गांव में एक छात्रा की मलेरिया से मौत हो गई। चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने के चलते उसे उचित इलाज के लिए परिजन अस्पताल नहीं ले जा सके। मलेरिया अधिकारी गांव पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
girl student died of malaria in Gariaband
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले में लगातार मलेरिया का कहर जारी है। एक अगस्त यानी मंगलवार को जरंडी धवलपुर गांव में कक्षा पांचवी में की छात्रा की मलेरिया से मौत हो गई। बुधवार को जिला मलेरिया नोडल अधिकारी मनमोहन ठाकुर एंव स्वास्थ्य विभाग का अमला ग्राम जरंडी धवलपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन बाकडी नदी में भारी उफान और बाढ़ के चलते मलेरिया अधिकारी गांव तक नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को बोट के सहारे मलेरिया जिला नोडल अधिकारी मलेरिया जिला नोडल अधिकारी मनमोहन ठाकुर और ब्लॉक अधिकारी बीबारा स्वाथ्य अमले के साथ जरंडी गांव पहुंचे। गांव के सभी घरों के सदस्यों की मलेरिया जांच, इलाज और गांव में डीडीटी, मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि जरंडी गांव की रहने वाली छात्रा कुमारी कौषिल्या ओंटी (11) की जांच की गई थी। इस दौरान उसे मलेरिया पॉजिटिव पाया गया था। उसे दवा दी गई थी, लेकिन बरसात और नदी में बाढ़ के चलते परिजन छात्रा को उचित स्वास्थ्य उपचार के लिए मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल नहीं पहुच पाए जिससे मंगलवार को छात्रा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, घर के आसपास पानी जमा नहीं रखने और भाजी फुटू करील य बोड़ा सब्जी नहीं खाने की अपील जिला प्रशासन द्वारा किया जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed