{"_id":"619caca5d87f393e30553cdb","slug":"gangrape-with-married-woman-in-raipur-maudhapara-area-three-accused-arrtest","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला के साथ प्रेमी ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: शादीशुदा महिला के साथ प्रेमी ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Nov 2021 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:26 PM IST
सार
महिला के साथ आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर मारपीट की। साथ ही यह भी कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। महिला अगले दिन रायपुर के मौदहापारा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। जिसपर पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ब्वॉयफ्रेंड पर दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजामा देने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात राजधानी रायपुर के बाहर रविवार देर शाम की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जिसपर कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अजीत सिंह महिला का प्रेमी है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन इसी बीच महिला की शादी किसी और के साथ हो गई। फिर भी महिला ने अजीत से मिलना जारी रखा। 21 नवंबर को अजीत ने महिला को शाम में घुमाने के लिए तैयार किया, जिसपर वह राजी हो गई। अजीत पहले से ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट भी हुई
अजीत महिला को रायपुर के मौदहापारा इलाके से गाड़ी में बैठाकर कैनाल रोड पहुंचा। यहां पहले से ही अजीत के दोस्त मनोज तांडी और सूरज खंडाते मौजूद थे। ये दोनों दोस्त भी अजीत की गाड़ी में बैठ गए और पीड़ित महिला से छेड़छाड़ करने लगा और तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अजीत और उसके साथियों ने महिला के साथ इसके बाद मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला उस वक्त चुपचाप घर लौट गई, लेकिन अगले दिन सोमवार को महिला ने मौदहापारा थाने में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की और देर शाम अजीत और उसके दोनों साथयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन