फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gang supplying narcotic tablets caught in Raipur, 556 banned tablets seized

Raipur Crime News: रायपुर में नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 556 प्रतिबंधित गोलियां जब्त

Sun, 22 Feb 2026 01:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Feb 2026 01:16 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना क्षेत्र में रिंग रोड नंबर-2 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Gang supplying narcotic tablets caught in Raipur, 556 banned tablets seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना क्षेत्र में रिंग रोड नंबर-2 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 556 नग प्रतिबंधित निट्राजेपम और स्पासमो टेबलेट बरामद की गईं।
विज्ञापन


कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित टेबलेट लेकर बिक्री की तैयारी में हैं। मौके पर पहुंची टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अविनाश कुमार इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जो पड़ोसी राज्यों से टेबलेट मंगाकर रायपुर में सप्लाई कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से वारंट लंबित था। अन्य दो आरोपी राहुल कुमार शाह और रोशन यादव बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई टेबलेट की कीमत लगभग 2.22 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही एक सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। कुल जब्ती की कीमत करीब 2.62 लाख रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed