{"_id":"6a41061d634792841e00e4de","slug":"gang-involved-in-stealing-vacant-houses-and-vehicles-busted-in-raipur-two-absconding-accused-arrested-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में सूने मकानों और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में सूने मकानों और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 05:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:33 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सूने मकानों और दोपहिया वाहनों को निशाना बनाने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शहर में हुई चोरी और नकबजनी के आठ मामलों का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में सूने मकानों और दोपहिया वाहनों को निशाना बनाने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही शहर में हुई चोरी और नकबजनी के आठ मामलों का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई दो एक्टिवा समेत करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की दोपहिया गाड़ियों से शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में घूमते थे। सूने मकानों की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में पांच सूने मकानों में चोरी की, जबकि डीडी नगर और राखी थाना क्षेत्र से तीन दोपहिया वाहन भी चुराए थे।
इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के एक सदस्य सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर चुकी थी। उससे पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर फरार चल रहे आशुतोष सिंह उर्फ सूरज और साहिल सोनकर की पहचान हुई। लगातार तलाश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई दो एक्टिवा बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ संगठित तरीके से अपराध करने के कारण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संगठित अपराध संबंधी धारा भी जोड़ी गई है। मामले में अब तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल 8.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान जब्त किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की का