फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganesh tableau procession in Raipur today: Take this route to avoid traffic

रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी: ट्रैफिक से बचने के लिए इस रूट से होकर निकलें, देखें ट्रैफिक एडवायजरी

Mon, 28 Sep 2026 12:51 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
Ganesh tableau procession in Raipur today: Take this route to avoid traffic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज 28 सितंबर को गणेश झांकी निकाली जाएगी। इसमें रायपुर,राजनांदगांव और दुर्ग जिले की झांकियां शामिल होंगी। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। रात नौ बजे से गणेश झांकी निकलेगी। यह शारदा चौक से शुरू होगी।
विज्ञापन


 

झांकी शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी। आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के मद्देनजर झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


 

उक्त मार्ग पर सिर्फ झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति रहेगी। अन्य मार्गों से आने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शाम सात बजे से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इस रूट से करें आना-जाना

टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कॉलोनी–तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन चौक–फाफाडीह चौक–शास्त्री चौक की ओर आवागमन किया जा सकेगा। वैकल्पिक रूप से टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1–पचपेड़ी नाका मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

 


 

तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन या कालीबाड़ी होकर आवागमन किया जा सकेगा।


 

भनपुरी की ओर से आने वाले: फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन चौक–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर या फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक–कालीबाड़ी–पचपेड़ी नाका की ओर आवागमन किया जा सकेगा।

 

 

Ganesh tableau procession in Raipur today: Take this route to avoid traffic
देखें रोड मैप - फोटो : Amar ujala digital

पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले: पचपेड़ी नाका चौक–टिकरापारा चौक–कालीबाड़ी चौक–महिला थाना–शास्त्री चौक–फाफाडीह चौक–रेलवे स्टेशन तक आवागमन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed