{"_id":"69abeadab4dc84958f07c6b7","slug":"ganesh-soni-of-gariaband-became-the-second-officer-in-ncc-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरियाबंद के गणेश सोनी बने एनसीसी में सेकंड ऑफिसर: ऑल इंडिया स्तर पर दो ट्रॉफी जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरियाबंद के गणेश सोनी बने एनसीसी में सेकंड ऑफिसर: ऑल इंडिया स्तर पर दो ट्रॉफी जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Sat, 07 Mar 2026 02:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:40 PM IST
सार
एनसीसी यूनिट से जुड़े गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) प्री-कमीशन कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकंड ऑफिसर के पद पर कमीशन प्राप्त किया है।
विज्ञापन
गरियाबंद के गणेश सोनी बने एनसीसी में सेकंड ऑफिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के एनसीसी यूनिट से जुड़े गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) प्री-कमीशन कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेकंड ऑफिसर के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। साथ ही सर्वाधिक अंक हासिल कर दो प्रतिष्ठित ट्रॉफियां जीतकर छत्तीसगढ़ को देशभर में पहला स्थान दिलाया है।
यह प्रशिक्षण कोर्स डायरेक्टर जनरल एनसीसी, नई दिल्ली के निर्देशन में भारतीय वायु सेना एनसीसी द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित किया गया था। 5 जनवरी से 28 फरवरी तक चले इस 56 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 47 केयरटेकर ऑफिसर शामिल हुए थे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न गतिविधियों से गुजरना पड़ा। इसमें ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जानकारी, तकनीकी विषयों का अध्ययन और एयरफोर्स से जुड़े कई प्रायोगिक अभ्यास शामिल थे। इसके साथ ही रेडियो कंट्रोल मॉडल, चक ग्लाइडर निर्माण और भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण विमानों किरण, पिलाटस पीसी-7 और चेतक हेलीकॉप्टर से संबंधित जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
कोर्स के अंत में आयोजित थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरव्यू परीक्षा में गणेश सोनी ने 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “फर्स्ट इन ऑर्डर ऑफ मेरिट” और “बेस्ट इन एकेडमिक” ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ को ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान मिला। बताया जा रहा है कि किसी एक राज्य के प्रतिभागी द्वारा एक साथ दो ट्रॉफी जीतने का यह पहला अवसर है।
गणेश सोनी का चयन ग्रुप हेडक्वार्टर रायपुर में आयोजित साक्षात्कार के बाद पुरुष वर्ग से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हुआ था। इस उपलब्धि के साथ वे गरियाबंद जिले से भारतीय वायुसेना एनसीसी में सेकंड ऑफिसर के पद पर कमीशन प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। उनकी इस सफलता पर 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर, विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। गणेश सोनी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, परिवार, देवभोग क्षेत्र और विद्यालय परिवार को दिया है।