{"_id":"630ddaf3b849194dd1095700","slug":"ganesh-idols-kept-for-sale-vandalized-in-raipur-police-booked-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायपुर में बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमाओं में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायपुर में बिक्री के लिए रखी गणेश प्रतिमाओं में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 30 Aug 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Aug 2022 03:10 PM IST
सार
पुलिस ने बताया मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके का है। यहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बिक्री के लिए रखी गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, 150 से अधिक मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमापारा इलाके का है। यहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे लगाई गई तीन-चार दुकानों में भगवान गणेश की लगभग 150 मूर्तियों को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। अधिकारी ने बताया, मिली शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है। इस मामले में पुलिस दुकानों के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही वहां लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन