फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   G-20 meeting in 18-19 september at raipur chhattisgarh

Raipur: G-20 बैठक की तैयारी; छत्तीसगढ़ी संस्कृति का होगा प्रमोशन, विदेशियों को रिझाने लगेंगे आकर्षक होर्डिंग

Tue, 20 Jun 2023 06:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 06:11 PM IST
सार

पूरे भारत में G-20 का सम्मेलन हो रहा है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18-19 सितंबर को G-20 सम्मेलन होगा। इस संबंध में कई देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन होगा। तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।

विज्ञापन
G-20 meeting in 18-19 september at raipur chhattisgarh
G-20 बैठक की तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूरे भारत में G-20 का सम्मेलन हो रहा है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18-19 सितंबर को G-20 सम्मेलन होगा। इस संबंध में कई देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन होगा। तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक सम्पन्न हुई। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जी-20 की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की। बैठक से पूर्व राजधानी के महत्वपूर्ण मार्गों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, यातायात और  सुरक्षा व्यवस्था की बात कही। इस बैठक में आने वाले विदेशी डेलीगेट्स के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा कि एयरपोर्ट से बैठक के लिए प्रस्तावित स्थल होटल तक छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को होर्डिंग्स के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने राज्य के नोडल अधिकारियों को जी-20 की बैठकों के लिए भारत सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अभी से तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसी तरह से संस्कृति और विविधता प्रदर्शित करने, सड़कों के किनारों दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग और सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। शिल्प मेले, नृत्य और संगीत, पर्यटन स्थल के प्रमोशन वीडियो तैयार करने और जी-20 की बैठक की तैयारी को लेकर निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अधोसंरचना संबंधी कार्य, साफ-सफाई, साज-सज्जा, ठहरने के लिए होटलों में सुविधाओं के लिए व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, उपहार व्यवस्था, टूरिज्म विजिट व्यवस्था और नागरिक भागीदारी के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। रायपुर में आयोजित जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले कई देशों में छत्तीसगढ़ के नागरिक निवास कर रहे हैं तो उनकी सूची तैयार कर ली जाए। ऐसे प्रवासियों से भाषा और अन्य अनुभव के बारे में अभी से जानकारी हासिल की जाए। बैठक में एनआरडीए, नगरीय प्रशासन, पुलिस, जिला प्रशासन रायपुर सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक की व्यवस्था की जानकारी दी। नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित सिरपुर, चंपारण, कौशिल्य माता मंदिर जैसे दर्शनीय स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed