फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   future of country is under the influence of drugs children of 12 to 20 years are in grip in Balrampur Ramanujg

Balrampur Ramanujganj: नशे की जद में देश का भविष्य, चपेट में 12 से 20 वर्ष के बच्चे

Mon, 13 May 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 May 2024 05:06 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में लगातार नशे की लत बढ़ती जा रही है। इसकी चपेट में 12-13 वर्ष से 19-20 वर्ष तक के युवा आ रहे हैं। नशा करने वाले टीनएजर नशीला इंजेक्शन ले रहे हैं वही नशीला कफ सिरप, टेबलेट व सूंघ कर भी नशा कर रहे हैं।

विज्ञापन
future of country is under the influence of drugs children of 12 to 20 years are in grip in Balrampur Ramanujg
नशे की जद में देश का भविष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में लगातार नशे की लत बढ़ती जा रही है। इसकी चपेट में 12-13 वर्ष से 19-20 वर्ष तक के युवा आ रहे हैं। नशा करने वाले टीनएजर नशीला इंजेक्शन ले रहे हैं वही नशीला कफ सिरप, टेबलेट व सूंघ कर भी नशा कर रहे हैं। यहां तक की नशा के लिए गांजा का भी सहारा ले रहे हैं। नगर में जितनी छोटी मोटी चोरी और असमाजिक गतिविधियों हो रही है उसमें यही नशेड़ी युवक सम्मिलित रहते हैं।

विज्ञापन

 

कई बार यह प्रमाणित भी हुआ है और नगर के लोग जानते भी है। नशेड़ियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही अब तक नही हो पाई है जिस कारण नशा का बढ़ता प्रचलन कम नहीं हो पा रहा है। नगर में बढ़ते नशा के प्रचलन को लेकर पूरे नगरवासी खासकर नशेड़ी युवकों के अभिभावक काफी चिंतित है समय रहते समाज एवं पुलिस को इस और गंभीरता से ध्यान जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि नगर में लंबे समय से नशा के गिरफ्त में टीनएजर आ रहे हैं वहीं कुछ महीने से एका  एक नशा का प्रचलन काफी बढ़ गया है। स्थिति यह हो गई है कि नगर के जितने भी सुनसान इलाके हैं वहां शाम ढलते ही नशेड़ी युवकों का जमावड़ा देखा जा सकता है खासकर मुक्तिधाम, शिव मंदिर के पीछे पुरानडीह रोड, वार्ड क्रमांक 2,स्वामी आत्मानंद स्कूल के पीछे, सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे,वनवाटिका,पल्टनघाट सहित कई ऐसे स्थान है जहां पर नशेड़ी युवकों का जमावड़ा देखा जा सकता है। नशा करने वाले युवकों की गवाही देने के लिए वहां पर फेके गए नशीला कफ सिरप नशीला इंजेक्शन का सीसी, टैबलेट सहित अन्य नशा करने का सामान मिल जाएगा। नशेड़ी युवको का आतंक दिन प्रतिदिन नगर में बढ़ते जा रहा है स्थिति यह है की पहले नशेड़ी युवक अपने घर से चोरी करते हैं उसके बाद फिर समाज के लिए घातक बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


संभ्रांत लोगों से कर रहे हैं गाली गलौज

नगर में नशेड़ी युवको का  ऐसे स्थान पर भी जमावड़ा है जहां पर अगल-बगल संभ्रांत लोग रहते हैं जब वह नशा करने वाले युवकों को टोका टाकी करते हैं तो वे गाली गलौज पर उतर जा रहे हैं स्थिति ऐसी हो रही है कि कब मारपीट हो जाए कहां नहीं जा सकता है।


सख्ती के साथ समझाइस की भी है आवश्यकता

जिस प्रकार से नशा का प्रचलन बड़ा है उसे रोकने के लिए सामाजिक स्तर में जन जागृति एवं समझाइस देने की आवश्यकता है। वहीं समय-समय पर सख्ती से कार्यवाही से भी नशेड़ी युवको में डर बैठेगा जिससे वे असामाजिक गतिविधियों में संलग्न होने से डरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed