Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   From today purchase of paddy through biometric machine is mandatory in Rajnandgaon

Rajnandgaon: आज से बायोमेट्रिक मशीन से धान की खरीदी अनिवार्य, लगभग पांच लाख कुंतल से अधिक हुई धान की खरीदी

Mon, 20 Nov 2023 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 04:51 PM IST
सार

प्रदेश में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है दीपावली त्यौहार के कारण खरीदी धीमी गति से चल रही थी,, लेकिन त्यौहार खत्म होते ही अब किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
From today purchase of paddy through biometric machine is mandatory in Rajnandgaon
आज से बायोमेट्रिक मशीन से धान की खरीदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से चल रही है और आज से जिले में बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य कर दिया गया है। बायोमेट्रिक के माध्यम से किसानों के थम उनकी आंखों से बायोमेट्रिक किया जा रहा है ताकि किसान की सही पहचान हो सके और किसान अपना धान बेच सकें, जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 23 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। लगभग पांच लाख क्विंटल से अधिक धान की बिक्री हो चुकी है।

विज्ञापन

 

धान खरीदी केन्द्रों में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं कुछ दिन पूर्व बिना बायोमेट्रिक मशीन के धान की खरीदी हो रही थी लेकिन आज से बायोमेट्रिक से धान खरीदी अनिवार्य कर दिया गया है ताकि किसानों की सही पहचान हो सके और कोई दूसरा व्यक्ति उस किसान के पर्चे में वहां धान ना बेच पाए। बायोमेट्रिक का उपयोग हाथ के अंगूठे और आंखों से किया जा रहा है ताकि सही किसान की पहचान हो सके और वह टोकन लेकर अपना धान समर्थन मूल्य पर संबंधित धान खरीदी मे अपनी उपज बेच सके। 

विज्ञापन

 

प्रदेश में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है दीपावली त्यौहार के कारण खरीदी धीमी गति से चल रही थी,, लेकिन त्यौहार खत्म होते ही अब किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग नहीं हो रहा था लेकिन आज से बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है जिससे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की पहचान करने में आसानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed