फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   From 'captain to team player'...PM Narendra Modi speaks on role of Dr. Raman Singh in Chhattisgarh

Chhattisgarh: 'कप्तान से टीम प्लेयर' तक...विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की भूमिका पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 02 Nov 2025 07:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Nov 2025 07:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की।

विज्ञापन
From 'captain to team player'...PM Narendra Modi speaks on role of Dr. Raman Singh in Chhattisgarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि रमन सिंह इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सदन के हर कोने में हमारे महापुरुषों के आदर्श हैं, और इसकी अध्यक्ष पीठ पर रमन सिंह जैसा अनुभवी नेतृत्व मौजूद है। क्रिकेट में तो देखते हैं की जो कभी कैप्टन रहता है वह कभी टीम में खिलाड़ी बनकर के भी खेलता है , लेकिन राजनीति में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। यह उदाहरण रमन सिंह को देख सकते हैं कि जो कभी कैप्टन हुआ करते थे। वे छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए समर्पित हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 25 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके लिए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और सरकारों का अभिनंदन करता हूँ, लेकिन सबसे बड़ा श्रेय रमन सिंह को जाता है, जिन्होंने राज्य के गठन के शुरुआती वर्षों में अनेक चुनौतियों के बीच मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की गति को नई दिशा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed