{"_id":"1cd94683b82c1ec75b49ff85afd15e1f","slug":"friends-murdered-boy-and-dumped-his-body-into-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पिलाई शराब, फिर कर दिया दोस्त का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पिलाई शराब, फिर कर दिया दोस्त का कत्ल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को खारून नदी में एक युवक का शव मिला था और साथ ही मिली थी उसकी मोटरसाइकिल भी। इस मर्डर केस को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि मरने वाले लड़के ने हत्यारों से कुछ पैसे उधार लिए थे जो उसने समय पर नहीं लौटाए जिसके कारण उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जाहिद नाम का लड़का अपने घर से मंगलवार की शाम घूमने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जाहिद ने कुछ लड़कों से कुछ पैसे उधार लिए थे, करीब दो साल बीत जाने के बाद भी जाहिद ने पैसे वापस नहीं किए थे जिसके कारण ये लोग गुस्से में थे।
इन्होंने जाहिद को बुलाया और साथ में शराब भी पी। इसके बाद उन्होंने जाहिद से पैसे मांगे, जाहिद के इंकार पर उन्होंने उसे चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को नदी के हवाले कर दिया।