फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fraudster arrested by advertising cheap vehicle in rajnandgaon

Rajnandgaon: मोबाइल पर सस्ता वाहन बेचने का विज्ञापन देकर ठगे छह लाख से ज्यादा, यूपी से पकड़कर लाई पुलिस

Fri, 23 Dec 2022 06:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

परवेज ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों और स्टांप पेपर पर कांट्रैक्ट तैयार करा कर उससे रुपये ट्रांसफर कराए। इस पर पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। पता चला कि वह लखनऊ के चिनहट निवासी सिद्धार्थ सिंह है। 

विज्ञापन
fraudster arrested by advertising cheap vehicle in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शातिर ठग को ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने मोबाइल पर पुराने वाहन की फोटो और वीडियो शेयर की। फिर उसे बेचने का झांसा देकर छह लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ीह निवासी परवेज खान ने पुलिस में शिकायत की थी कि फरवरी 2021 में पुराने वाहन की बिक्री के लिए एक विज्ञापन उनके मोबाइल पर आया था। उसके साथ वाहन के फोटो और वीडियो भी भेजे गए। जून तक दोनों के बीच बातचीत चली और सौदा पक्का हो गया। झांसा देकर आरोपी ने 6.50 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन


परवेज ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों और स्टांप पेपर पर कांट्रैक्ट तैयार करा कर उससे रुपये ट्रांसफर कराए। इस पर पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। पता चला कि वह लखनऊ के चिनहट निवासी सिद्धार्थ सिंह है। करीब छह माह पहले भी पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापा मारा, पर वह फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed