{"_id":"64b94275ca5ef1be0c02aed8","slug":"fraud-in-family-business-company-at-raipur-chhattisgarh-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: कारोबारी ने की 1करोड़ की हेराफेरी; फर्जी साइन कर परिवार को दिया धोखा,पति-पत्नी को शेयर होल्डर से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: कारोबारी ने की 1करोड़ की हेराफेरी; फर्जी साइन कर परिवार को दिया धोखा,पति-पत्नी को शेयर होल्डर से हटाया
Thu, 20 Jul 2023 07:49 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:49 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 करोड़ रुपए की हेराफेरी की खबर सामने आई है। कंपनी में परिवार के लोगों ने ही 1 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। इस पर पुलिस ने एक कारोबारी पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 करोड़ रुपए की हेराफेरी की खबर सामने आई है। कंपनी में परिवार के लोगों ने ही 1 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। इस पर पुलिस ने एक कारोबारी पर एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने अपने ही कंपनी के मालिक पर एफआईआर दर्ज की कराई है।
विज्ञापन
प्रार्थी अभय गोयल ने बीती रात कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी पत्नी इस कंपनी के शेयर होल्डर थे। उन्होंने बताया कि उमंग गोयल, लक्ष्मी गोयल और अनुज गोयल ने इस परिवारिक कंपनी में करोड़ों रुपए का हेराफेरी की है। इसके साथ ही फर्जी हस्ताक्षर से अपने ही रिश्तेदारों को इस कंपनी से हटा दिया है और कंपनी के पैसों का खुद इस्तेमाल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उमंग गोयल ने शेयर होल्डर अभय की मां के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर परिवारिक कंपनी के नाम पर 1.31 करोड़ 39529 रुपए लिया है। इस मामले में कोतवाली थाने में कारोबारी उमंग गोयल, लक्ष्मी गोयल और अनुज गोयल के खिलाफ 420, 409, 469, 471, 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन