{"_id":"5fa03dfe176c50517b4c4094","slug":"four-naxals-involved-in-killing-cop-and-sarpanch-held-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी और सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली बीजापुर में धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी और सरपंच की हत्या में शामिल चार नक्सली बीजापुर में धरे गए
Mon, 02 Nov 2020 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिसकर्मी और एक सरपंच की हत्या में कथित तौर पर शामिल चार नक्सलियों को पुलिस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चारों को पतवाड़ा और फुल्लौड गांवों के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चारों नक्सलियों को जांगला पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया जब सीआरपीएफ की 222वीं बटालियन का दल एक खोज अभियान पर था।
विज्ञापन
चारों की पहचान कोसा पडियामी (31), हिंगोराम मदकम (27), राजेश कवासी (33) और इंद्रजीत ठाकुर (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इनके पास से एक टिफिन बम, एक डेटोनेटर, डेटोनेटिंग कॉर्ड, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन समेत अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये चारों इसी साल 29 जुलाई को एक सीआरपीएफ अधिकारी को निशाना बनाने के लिए किए गए आईईडी धमाके में शामिल थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि साल 2003 में ये चारों एक हेड कॉन्स्टेबल की हत्या और उसका हथियार लूटने में शामिल थे। साल 2015 में इन्होंने घुडस्कल में एक सरपंच की हत्या कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि इन चारों ने चुनाव करवाने गई एक टीम पर भी हमला किया था।
विज्ञापन