{"_id":"5f3385728ebc3ea9c32694a1","slug":"four-naxal-killed-in-joint-operation-in-sukma-district-in-chhattisgarh-bastar-ig-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, हथियार बरामद
Wed, 12 Aug 2020 12:24 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलमपार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है।
सुंदररराज ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दल जब फुलमपार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से चार नक्सलियों के शव, एक .303 रायफल, देशी बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।