फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bus coming from prayagraj to bilaspur collided with tree

Bilaspur: प्रयागराज से आ रही बस सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चार यात्री घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

Wed, 19 Oct 2022 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Oct 2022 01:03 PM IST
सार

Bilaspur: प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे के कारणों को लेकर यात्रियों और चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसे में यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।  
 

विज्ञापन
bus coming from prayagraj to bilaspur collided with tree
बिलासपुर के पास प्रयागराज से आ रही बस हादसे का शिकार हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं लगातार जारी है। फिर एक बार बुधवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन




केंदा घाट के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह प्रयागराज से बिलासपुर के लिए आ रही थी। अभी बस बेलहगना में केंदा घाट के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन




यात्रियों को दूसरी बस से किया गया रवाना
हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। घाटी पर मोड़ होने के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पेड़ से टकरा गया। यह भी आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ हो। फिलहाल चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bilaspur: हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस, 20 घायल; बगीचा से जा रही थी दुर्ग



दो दिन में दूसरा हादसा
बिलासपुर में दो दिन में दूसरी यात्री बस हादसे का शिकार हुई है। इससे पहले रविवार को रोडवेज कंपनी की स्लीपर बस हिर्री क्षेत्र में हाईवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई थी। बस बगीचा से दुर्ग जा रही थी। हादसे में घायलों को बिल्हा और सरगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed