फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four including female naxalite arrested in chhattisgarh dhamtari

धमतरी में चार नक्सली गिरफ्तार: बस स्टैंड से पकड़ा, नक्सली नेता की पत्नी इलाज के लिए पहुंची थी साथियों के साथ

Tue, 17 Jan 2023 07:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

आरोपियों से नक्सली पर्चे, नक्सली साहित्य, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपियों ने क्षेत्र में प्रचार भी किया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को विधि विरुद्ध क्रिया कलाप, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। सभी आरेपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
four including female naxalite arrested in chhattisgarh dhamtari
धमतरी में पकड़े गए आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने मंगलवार को ओडिशा की महिला हार्डकोर नक्सली सहित चार को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली कमला मटटामी भामरागढ़ इलाके के प्रतिबंधित संगठन डिवीजन कमेंटी की सदस्य है। उसका पति संग्राम सिंह नक्सली नेता है। कमला अपने साथियों के साथ आंख का इलाज कराने के लिए पहुंची थी। पकड़े गए आरोपियों में जनमिलिशिया और पंचायम मिलिशिया सदस्य भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को नए बस स्टैड पर एक गाड़ी में कुछ लोगों के संदिग्ध हालत में बैठे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने बस स्टैंड पर छापा मारा। घेराबंदी की तो पता चला कि गाड़ी में छह लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो गोलमोल जवाब देते रहे। इस पर सभी को हिरासत में ले लिया गया और थाने लाया गया। वहां सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी नक्सली हैं और आंखों का इलाज कराने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी महिला नक्सली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना उर्फ बिचा जगना पत्नी मल्लाराजी रेड्डी उर्फ मुरली उर्फ संग्राम है। इसके अलावा कांकेर के बांदे निवासी जनमिलिशया ताड़बेली का सदस्य मनत राम पोया, कांकेर निवासी पंचायत मिलिशया का सदस्य मैनी जुर्रे, कांकेर का रहने वाला चालक सुजन बाछर और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed