फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Home Minister Nanki Ram Kanwar's son Sandeep Kanwar's drunken ruckus in Korba

Korba: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा, सड़क पर लेटकर कहा- मुझे मारो

Sat, 05 Nov 2022 02:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।

विज्ञापन
Former Home Minister Nanki Ram Kanwar's son Sandeep Kanwar's drunken ruckus in Korba
सड़क पर हंगामा करते संदीप कंवर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा शासन काल मे छग के गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बीच सड़क पर बस के सामने लेट गए और बस के चालक को नीचे उतारने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है संदीप कंवर का किसी बस चालक से विवाद हो गया था। इस बात को लेकर वो चालक को बार-बार बुलाने की जिद कर रहे थे और बार-बार बस के सामने सड़क पर लेट जा रहे थे। लोग संदीप कंवर के हाथ-पांव जोड़ रहे थे लेकिन वो नही मान रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और संदीप कंवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की नहीं सुन रहे थे। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई और लोग अपने मोबाइल में इस ड्रामा को कैद कर रहे थे।

लगभग 15 मिनट तक चले इस ड्रामा के बाद संदीप कंवर शांत हुए और उन्हें पुलिस टीम घर तक छोड़ने गई।  संदीप कंवर कोरबा क्षेत्र क्रमांक 1 के जिला पंचायत सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed