फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ajit Jogi Death News in Hindi Today Former CM of Chhattisgarh Ajit Jogi Death Today Bhupesh Baghel and Venkaiah Naidu pays tribute

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने दी अजीत जोगी को श्रद्धांजलि, राज्य में तीन दिन का राजकीय अवकाश

Fri, 29 May 2020 05:47 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 29 May 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ajit Jogi Death News in Hindi Today Former CM of Chhattisgarh Ajit Jogi Death Today Bhupesh Baghel and Venkaiah Naidu pays tribute
अजीत जोगी (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का आज निधन हो गया है। 74 साल के जोगी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद देश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन



विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में तीन दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वर्गीय जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक जताया। नायडू ने अपना शोक संदेश ट्वीट किया, ‘छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद अजीत जोगी के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और सहयोगियों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति!’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed