फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former Chief minister of Chhattisgarh Ajit Jogis final farewell with state honors

राजकीय सम्मान के साथ जोगी को अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में शामिल थे मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता 

Sat, 30 May 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Former Chief minister of Chhattisgarh Ajit Jogis final farewell with state honors
ajit jogi

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ ईसाई रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया था। बिलासपुर जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिले के गौरला शहर के ज्योतिपुर स्थित ईसाई कब्रिस्तान में देर शाम जोगी के पार्थिव शरीर को दफनाया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कब्रिस्तान में जोगी की पत्नी रेणु जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, उनकी पुत्रवधु ऋचा जोगी और अजीत जोगी के बड़े भाई एसआर जोगी मौजूद थे। वहीं रायपुर के बिशप और अन्य पादरियों ने जोगी के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जोगी के अंतिम संस्कार के दौरान राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार सुबह जोगी के पार्थिव शरीर को रायपुर स्थित उनके निवास स्थान सागौन बंगले से बिलासपुर में उनके आवास मरवाही सदन ले जाया गया। जहां बिलासपुर के वरिष्ठ नेताओं और आमजनों ने उनके शव पर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए। वहीं रायपुर से बिलासपुर के रास्ते में अनेक गावों में लोगों ने जोगी के वाहन पर फूल बरसाए।

बाद में जोगी के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम जोगीसार ले जाया गया। जहां ग्रामीणों और उनके क्षेत्र की जनता ने अपने नेता का अंतिम दर्शन किया। अंत में जोगी के शव को गौरेला लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। गौरेला के कब्रिस्तान में जोगी के शव को दफनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों के तहत केवल उनके करीबी परिवार के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने ही कब्रिस्तान में प्रवेश किया था।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। 74 वर्षीय जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद इस महीने की नौ तारीख को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जोगी के परिवार में उनकी पत्नी कोटा क्षेत्र से विधायक रेणु जोगी तथा पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी और उनकी पुत्रवधु हैं। राज्य सरकार ने जोगी के निधन पर शुक्रवार से तीन दिन तक राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं। जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के प्रथम मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी।

राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed