फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Formation of Journalist Press Council in CG Ravish Aggarwal given the responsibility of state president and Pr

CG में पत्रकार प्रेस परिषद का गठन: रविश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष और प्रमोद मिश्रा को महासचिव की जिम्मेदारी

Sun, 15 Dec 2024 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

रामनुजगंज देश की पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हितों के सदैव कार्य करने वाली संगठन भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संस्था 'पत्रकार प्रेस परिषद' के छत्तीसगढ़ ईकाई का भी गठन हुआ है ।

विज्ञापन
Formation of Journalist Press Council in CG Ravish Aggarwal given the responsibility of state president and Pr
CG में पत्रकार प्रेस परिषद का गठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनुजगंज देश की पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के हितों के सदैव कार्य करने वाली संगठन भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संस्था 'पत्रकार प्रेस परिषद' के छत्तीसगढ़ ईकाई का भी गठन हुआ है । प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जहां  रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 11 निवासी रविश अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है । वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर बलौदाबाजार जिले के कटगी गांव के रहने वाले प्रमोद मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ मिश्रा ने दोनों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। दोनों पत्रकारों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के पत्रकारों एवं प्रदेश भर के पत्रकारों ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पत्रकारों की हितों के लिए दोनों पदाधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे, इसका हमें पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

 
पत्रकार प्रेस परिषद पत्रकारों की हितों में कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है, जो देश भर में पत्रकारों को हितों के लिए कार्य कर रही है । देश भर के पत्रकार इस संस्था से जुड़े हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी रविश अग्रवाल को रविश अग्रवाल को पत्रकारिता के अनुभव 18वर्षों का लंबा अनुभव है ।उनकी शिक्षा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से हुई है जहां से अध्ययन करते हुए सन् 2011 में पत्रकारिता में स्नातकोतर डिप्लोमा की डिग्री हासिल की साथ ही विश्वविद्यालय में टॉप रहते हुए गोल्डमेडलिस्ट भी बने।
विज्ञापन


प्रमोद मिश्रा को भी पत्रकारिता का लंबा अनुभव
प्रदेश महासचिव दायित्व मिलने वाले प्रमोद मिश्रा ने रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर से एम एस सी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की है । वर्ष 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले प्रमोद मिश्रा को ग्रामीण अंचल से लेकर राजधानी रायपुर में पत्रकारिता की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है पदाधिकारियों का
प्रदेश अध्यक्ष रविश अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने के साथ प्रदेश के पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा कार्य करेंगे साथ ही समाज के हित के लिए कार्य करेंगे । महासचिव प्रमोद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों को मजबूत करने के साथ उनके हितों के लिए हमेशा कार्य करेंगे ।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed