फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   For first time in Chhattisgarh uniforms and books were distributed to schools before session

Kawardha: प्रदेश में पहली बार सत्र से पहले स्कूलों को बांटी गई यूनिफॉर्म और किताबें, बच्चों को जल्द मिलेगा लाभ

Fri, 19 May 2023 01:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 May 2023 01:06 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। नवीन शिक्षा सत्र में कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को दो-दो सेट निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण शाला प्रवेश के प्रथम दिन से ही किया जाना है।

विज्ञापन
For first time in Chhattisgarh uniforms and books were distributed to schools before session
वितरण के लिए आईं पुस्तकें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पहली बार शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म बांट दी गई है। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ कि स्कूल खुलने से पहले ही यह काम किया गया है। वहीं 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


कबीरधाम जिले के कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। नवीन शिक्षा सत्र में कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को दो-दो सेट निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण शाला प्रवेश के प्रथम दिन से ही किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास व विपणन सहकारी संघ द्वारा यूनिफॉर्म तैयार की गई है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है कि यूनिफॉर्म वितरण का शाला प्रवेश के समय ही हो। हाथकरघा संघ द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तर पर वितरण कार्य के लिए गणवेश सेट के परिवहन के लिए जरूरी वाहनों का निर्धारण यथा समय पूर्व सुनिश्चित कर ली गई थी। कबीरधाम जिले में कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के बच्चों की संख्या करीब 1.20 लाख है। 
विज्ञापन


10वीं तक के बच्चों को मिलेगी पुस्तकें
विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पर तेजी से अमल शुरू कर दिया है। पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से पुस्तकें शासकीय, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों के कक्षा 1 से लेकर 10वी तक के विद्यार्थियों के वितरण के लिए हाईस्कूलों व संकुलों को प्रदान की जा रही हैं। मुद्रित पुस्तकों को जिलों के डिपो में और वहां से हाई स्कूलों और संकुलों में भिजवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed