फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Floods in Sukma flooding in low-lying areas so many people shifted to relief camps

छत्तीसगढ़ में बारिश लाई आफत: सुकमा के कई इलाकों में भरा पानी, जिला मुख्यालय डूबा; राहत शिविर में पहुंचे लोग

Tue, 10 Sep 2024 11:04 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 10 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

सुकमा जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ ने निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे 250 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Floods in Sukma flooding in low-lying areas so many people shifted to relief camps
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के कारण सुकमा जिले में देर रात बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और सुकमा जिला मुख्यालय का आधा हिस्सा जलमग्न हो गया। इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने रात भर राहत कार्य जारी रखा। सुकमा, दोरनापाल, और कोण्टा के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आधी रात को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया। कुल मिलाकर, सुकमा में 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जबकि दोरनापाल और कोण्टा में 50-50 से अधिक लोगों को शिफ्ट किया गया। बाकी लोगों ने अपने परिवार और परिचितों के घरों में शरण ली।

विज्ञापन


सुकमा में शबरी और गोदावरी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस दौरान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों की 500 से अधिक गाड़ियां जिले भर में फंस गई हैं। सुकमा जिला मुख्यालय की सड़कों पर अब कारों की बजाय ट्रैक्टर चल रहे हैं।
विज्ञापन




देर रात दोरनापाल में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने वाहनों में सामान भरकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने, हर संभव सहायता प्रदान करने, और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed