{"_id":"5e3de2a28ebc3ee5da516e2b","slug":"five-naxalites-caught-in-dantewada-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पकड़े गए पांच नक्सली, तीन लड़कियां भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पकड़े गए पांच नक्सली, तीन लड़कियां भी शामिल
Sat, 08 Feb 2020 03:50 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 08 Feb 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से तीन लड़कियों सहित पांच नक्सली पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिले के शहरी इलाकों में पुलिस पर नक्सली हमला करने की योजना बनाने की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने किरंदुल, दंतेवाड़ा और गीदम में छापेमारी की, जिसमें सात नाबालिगों सहित नौ संदिग्धों को पकड़ा गया। उनमें से दो की पहचान सोढ़ी भीमा (29) और सोढ़ी नंदा (20) के रूप में की गई। दोनों नक्सलियों की ‘एक्शन टीम’ का हिस्सा थे, जबकि तीन लड़कियां विद्रोहियों के ‘जन मिलिशिया’ की सदस्य थीं।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि नक्सलियों से कोई संबंध न होने के कारण अन्य चार नाबालिगों को रिहा कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि भीमा और नंदा पर 31 जनवरी को निलवेया के जंगलों में एक ग्रामीण की हत्या करने का आरोप है। दोनों के सिर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था। इनके पास से 100 ग्राम बारूद और डेटोनेटर के अलावा नक्सल साहित्य व दीगर सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन