फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five killed in separate lightning strike incidents in Chhattisgarhs Janjgir-Champa

Chhattisgarh: बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पांच गांवों के चार लोगों की मौत, चार के घायल होने की खबर

Sat, 06 Aug 2022 10:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 10:27 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कियारी गांव में 18 वर्षीय श्याम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ घर जा रही थी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Five killed in separate lightning strike incidents in Chhattisgarhs Janjgir-Champa
Red Lightning - फोटो : iStock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 23 भेड़ों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिले के पांच गावों में हुई इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कियारी गांव में 18 वर्षीय श्याम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ घर जा रही थी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसी तरह की घटना में उसी गांव के 30 वर्षीय अनिल यादव की भी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 
 
अकालतारा क्षेत्र के मधुवा गांव निवासी महेश डोंगरे (56 वर्षीय) की बारिश के बीच खेत में काम करने के दौरान आसमान से बिजली गिरने से मौत हो गई। चोरभट्टी गांव में 50 वर्षीय दिलीप यादव अपने बेटे के सात घर लौट रहे थे, बिजली गिरने से उनकी उसी समय मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की घटना में चांपा इलाके के सिवनी गांव के विजय राठौर की भी मौत हुई। उन्होंने बताया कि विजय को चांपा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बांद में उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 

उन्होंने बताया कि पामगढ़ इलाके के सेमरिया गांव में शाम को बिजली गिरने से 23 भेड़ों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed