{"_id":"5869e0a74f1c1b0c76eeae9c","slug":"five-dead-and-more-than-25-people-injured-after-collision-between-tractor-and-bus-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 5 की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 5 की मौत, 25 घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
बस और ट्रैक्टर में भिड़न्त
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद राजमार्ग पर श्यामनगर के पास देर रात यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और तीन महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया की एक निजी ट्रेवल्स की बस से कुछ यात्री एक आयोजन में हिस्सा लेने माना से तर्रा कोपरा गए हुए थे। देर रात को वापसी के दौरान श्यामनगर के पास बस की ट्रेक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पेड़ से टकराते हुए खेत में जा गिरी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते राजिम पुलिस घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल लोगों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Five dead and more than 25 people injured after collision between tractor and bus in Chhattisgarh's Gariaband. pic.twitter.com/Dk8AN1OuGw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 2, 2017