{"_id":"6390486298280442eb50a281","slug":"fire-on-chhattisgarh-congress-mla-father-death-anniversary-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक के पिता की पुण्यतिथि पर हो रहा था आर्केस्ट्रा, तभी आग लगने से मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक के पिता की पुण्यतिथि पर हो रहा था आर्केस्ट्रा, तभी आग लगने से मच गया हड़कंप
Wed, 07 Dec 2022 01:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:31 PM IST
सार
आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह अलाव की भी व्यवस्था की गई थी। ऐसे में आशंका है कि अलाव से ही आग फैली और उसने वाहनों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इससे किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विनय भगत के कार्यक्रम में आग लगने से जल गईं बाइकें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के पिता की पुण्यतिथि के दौरान हो रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मंगलवर देर रात अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग इतनी तेजी से फैली की उसने आसपास खड़ी बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते एक दर्जन से ज्यादा बाइकें जलकर खाक हो गईं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा सोनक्यारी पुलिस चौकी क्षेत्र के घाघरा गांव में हुआ है। यहां जशपुर से कांग्रेस विधायक विनय भगत के पिता स्व. देवराम भगत की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। हर साल की तरह इस बार भी विधायक विनय भगत की ओर से नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम चल रहा था और उसे देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
इसी दौरान स्टेज से कुछ दूरी पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आर्केस्ट्रा देखने आए लोगों की आसपास खड़ी बाइकों को चपेट में ले लिया। आग लगी देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग से एक दर्जन से ज्यादा बाइकें जलकर खाक हो चुकी थीं। आशंका जताई जा रही है कि अलाव के चलते आग लगी है।
विज्ञापन