{"_id":"644232a6027cfe43f401c7b7","slug":"fire-broke-out-in-the-godown-of-paddy-collection-center-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग, तीन करोड़ का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग, तीन करोड़ का हुआ नुकसान
Fri, 21 Apr 2023 12:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 PM IST
सार
धान संग्रहण केंद्र में चार लाख लगभग बोरे रखे हुए थे, गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग तीन करोड रुपए के खाली बोरे जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले के धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे लगभग चार लाख बोरे जलकर खाक हो गए, जिनकी कीमत तकरीबन तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वहीं मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, धान संग्रहण केंद्र में चार लाख लगभग बोरे रखे हुए थे, गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग तीन करोड रुपए के खाली बोरे जलकर खाक हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे दमकल की तीन गाड़ी भी पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी है यह कारण अज्ञात है, जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन