फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire broke out in engineer house in Jagdalpur

Jagdalpur: इंजीनियर के घर में लगी आग, पति और पत्नी दोनों गए थे ऑफिस; जलकर राख हुआ सामान

Thu, 29 Feb 2024 08:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Feb 2024 08:23 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एक इंजीनियर के घर में आग लग गई। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
 

विज्ञापन
Fire broke out in engineer house in Jagdalpur
इंजीनियर के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के धरमपुरा मार्ग स्थित अशोका पार्क में रहने वाले इंजीनियर के घर में गुरुवार की शाम को अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को भी सूचना दी। वहीं, आग को बढ़ते देख एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोका पार्क में रहने वाले ओम प्रकाश साहू पीएमजेएसवाय इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी उसी कार्यालय में पदस्थ हैं। गुरुवार की सुबह भी रोजाना की तरह घर में ताला लगाकर अपने ऑफिस चले गए थे। शाम को ऑफिस में थे, उसी दौरान आसपास के लोगों ने फोन से सूचना दी कि घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश साहू अपने घर पर पहुंचे, तब तक घर में आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed