फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire broke out in coal storage in Korba

Korba: कोयले के स्टॉक में लगी आग, धुआं उठने पर राहगीरों में मचा हड़कंप; मौके पर पहुंची दमकल टीम

Thu, 25 Jan 2024 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

कोरबा में एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट स्टार्टिंग के कोल स्टॉक में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने प्रयास किया। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Fire broke out in coal storage in Korba
कोल स्टॉक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट स्टार्टिंग के कोल स्टॉक में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कोयले की ढेर से धुआं देख राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने प्रयास किया। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


नगर सेना के दमकल वाहन कर्मी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साइड पर तैनात कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली गई। आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कोयले के इस कारोबार में कुछ दिन पहले ही इस साइड से कोयल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था। इस काले हीरे के खेल में बहुत से खेल चल रहे हैं, जिस पर पुलिस की नजर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed